राष्ट्रीय विकलांग मंच का 2 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक पटना, बिहार में सम्पन्न

राष्ट्रीय विकलांग मंच का दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक दिनांक 28-29 फरवरी 2020 को होटल अशोका रेसीडेंसी, पटना, बिहार में संपन्न हुई।

बैठक करते सदस्यगण


राष्ट्रीय बैठक को आयोजित करने में एक्शनऐड, पटना ने सहयोग दिया।
इस दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक के पहले दिन राष्ट्रीय विकलांग मंच के राज्य इकाई ओडिशा विकलांग मंच के अध्यक्ष श्री निरंजन बहेरा को राष्ट्रीय पुरस्कार-2019 मिलने पर उनको बधाई देते हुए जोरदार स्वागत किया गया

राष्ट्रीय विकलांग मंच सदस्य श्री निरंजन बहेरा का स्वागत करते राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश

तथा मंच के गतिविधियों व उपलब्धियों को बताया गया। विभिन्न राज्यों से आये प्रतिनिधियो ने अपने-अपने राज्यों के गतिविधियों व उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।


विकलांग अधिकार मंच के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय विकलांग मंच की सचिव कुमारी वैष्णवी ने बताया कि सभी प्रतिनिधियों को इ-रिक्शा से पटना गंगा घाट में जहाज की सैर व महावीर मंदिर में दर्शन भी कराया गया।

गंगा नदी में जहाज से सैर करते सदस्यगण


राष्ट्रीय विकलांग मंच के प्रतिनिधियों ने महावीर मंदिर के आचार्य किशोर कुणाल से मुलाकात किया।। आचार्य किशोर कुणाल ने प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात कर प्रसन्नता जाहिर की साथ हीं महावीर मंदिर को विकलांगो के दर्शन करने हेतु रैंप के साथ बाधामुक्त बनाने का आश्वासन भी दिया।

महावीर मंदिर, पटना में आचार्य किशोर कुणाल से मिलते मंच सदस्यगण


राष्ट्रीय विकलांग मंच के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश व महासचिव अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक को आयोजित किया गया।

बैठक करते राष्ट्रीय विकलांग मंच के अध्यक्ष ओम प्रकाश व महासचिव अरुण कुमार सिंह


बैठक में एक्शन ऐड के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सौरव कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों को क्षमता वर्धन प्रशिक्षण देकर आगे लाने का पहल सभी संस्थाओं को मिलकर करना चाहिए।
श्री सौरव कुमार ने कहा कि विकलांग मंच की शुरुआत 2006 में झारखंड से की गई थी उसके बाद पूरे देश मे अन्य राज्यों के साथ 2008 में बिहार में किया गया।

बैठक को संबोधित करते एक्शन ऐड, बिहार के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सौरव कुमार


बैठक में अन्य विकलांगता संबंधी मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा किया गया।
बैठक में रवि चौधरी, रंजीत कुमार, आनंद मालाकार, बिपिन राठौर, निरंजन बहेरा आदि शामिल थे।

बैठक समाप्ति के पहले सभी को होली की बधाई देते हुते एक दूसरे को अबीर भी लगाया गया।


बैठक की समाप्ति मंच की अध्यक्ष कुमारी वैष्णवी ने धन्यवाद ज्ञापन कर किया।

Discover more from Disability Inclusive Development: A Repository of Community Initiatives from Global South

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading